प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से बच्चों की मौत की घटना पर दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पूर्वी दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है,साथ ही उन्होंने शोक संतप्त अभिभावकों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं।

Credit -ANI

नयी दिल्ली, 26 मई : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पूर्वी दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है,साथ ही उन्होंने शोक संतप्त अभिभावकों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई.

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि ‘बेबी केयर न्यू बॉर्न’ अस्पताल में शनिवार रात करीब 11:30 बजे आग लगी थी और जल्द ही आग दो अन्य इमारतों में फैल गई. यह भी पढ़ें : मोदी ने 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ किया, हिमाचल को 9,000 करोड़ रुपये नहीं दिए: राहुल

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं इस हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड