देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने दी ओणम की बधाई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओणम के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अनूठा त्योहार है जिसमें सद्भाव का उत्सव मनाया जाता है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Unlock 4 Guidelines: राजस्थान में 30 सितंबर तक स्कूल रहेंगे बंद, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद.

मोदी ने ट्वीट कर कहा, "ओणम पर शुभकामनाएं यह एक अनूठा त्योहार है जिसमें सद्भाव का उत्सव मनाया जाता है। यह हमारे मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी एक मौका होता है। मैं कामना करता हूं कि हर किसी को खुशी और अच्छी सेहत मिले।"

मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी ओणम के बारे में विस्तार से चर्चा की थी।

यह भी पढ़े | Onam 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी ओणम की शुभकामनाएं, कहा- किसानों के प्रति आभार जताने का वक्त.

अपने ट्वीट के साथ उन्होंने इसकी एक क्लिप भी साझा की।

उन्होंने कहा था कि ओणम बड़ी तेजी से एक अंतरराष्ट्रीय त्योहार बनता जा रहा है। इसकी धूम आज विदेशों तक पहुंच गई है।

ओणम पर्व का कृषि और किसानों से गहरा संबंध रहा है यह पर्व ऐसे समय पर मनाया जाता है जब दक्षिण भारत में फसल पक कर तैयार होती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)