देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने में रवांडा को भारत के सहयोग का दिया आश्वासन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे को शुक्रवार को आश्वासन दिया कि भारत कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने में अफ्रीकी देश को चिकित्सकीय सहायता समेत लगातार सहयोग मुहैया कराएगा।

जियो

नयी दिल्ली, पांच जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे को शुक्रवार को आश्वासन दिया कि भारत कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने में अफ्रीकी देश को चिकित्सकीय सहायता समेत लगातार सहयोग मुहैया कराएगा।

प्रधानमंत्री ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कागमे के नेतृत्व में संकट के प्रभावी प्रबंधन और चुनौती से निपटने में रवांडा के लोगों के दृढ़ संकल्प की सराहना की।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव: 24 घंटे में सबसे अधिक 139 लोगों की मौत, COVID-19 के मरीजों की संख्या 80229 हुई.

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 में रवांडा की अपनी यात्रा के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में आई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

इसमें कहा गया है कि रवांडा के राष्ट्रपति ने मोदी की यात्रा के दौरान उनके द्वारा भेंट की गई 200 भारतीय गायों का जिक्र किया और कहा कि इससे रवांडा के बच्चों के लिए दूध की उपलब्धता सुधारने और किसानों की आय में बढ़ोतरी में मदद मिली है।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में 139 मरीजों की मौत: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दोनों नेताओं ने वैश्विक महामारी के कारण उनकी स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों और अर्थव्यवस्थाओं के समक्ष पैदा हुई चुनौतियों पर चर्चा की।

उन्होंने संकट से निपटने और लोगों का कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों में उठाए गए कदमों की जानकारी भी साझा की।

बयान में बताया गया कि उन्होंने भारत में रह रहे रवांडा के नागरिकों और रवांडा में रह रहे भारत के नागरिकों को मौजूदा संकट के बीच हर संभव मदद मुहैया कराने पर सहमति जताई।

इसमें बताया गया है, ‘‘प्रधानमंत्री ने रवांडा के राष्ट्रपति को आश्वासन दिया कि भारत चिकित्सकीय सहायता समेत कोरोना वायरस से निपटने के प्रयासों में रवांडा की लगातार मदद करेगा।’’

मोदी ने मौजूदा संकट के बीच रवांडा के लेागों के अच्छे स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\