देश की खबरें | प्रधानमंत्री सितंबर के अंतिम सप्ताह में कर सकते हैं रोहतांग सुरंग का उद्घाटन : जय राम ठाकुर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि लेह-मनाली राजमार्ग पर बन रही 8.8 किलोमीटर लंबी रोहतांग सुरंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सितंबर के अंतिम सप्ताह में किए जाने की उम्मीद है।
धर्मशाला, छह अगस्त हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि लेह-मनाली राजमार्ग पर बन रही 8.8 किलोमीटर लंबी रोहतांग सुरंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सितंबर के अंतिम सप्ताह में किए जाने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि सुरंग से राज्य के दूरस्थ और सीमावर्ती क्षेत्रों तक सभी मौसम में यातायात संपर्क कायम हो सकेगा।
यह भी पढ़े | Coronavirus: राजधानी दिल्ली में आज COVID19 के 1,299 नए मामले आए सामने, 15 की मौत, 1,008 मरीज हुए रिकवर.
उन्होंने कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यह परियोजना लगभग 3,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही है।
मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, " यह सुरंग अटल बिहारी वाजपेयी का सपना थी और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर के अंतिम सप्ताह में इसका उद्घाटन कर सकते हैं।’’
यह सुरंग देश की सबसे लंबी सड़क सुरंगों में से एक है और यह हिमालय के पूर्वी पीर पंजाल रेंज में रोहतांग दर्रे के नीचे 10,171 फुट की ऊंचाई पर बनाई जा रही है।
इससे मनाली और लाहौल-स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग के बीच की दूरी लगभग 45 किलोमीटर कम हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चीन की सीमा से लगे क्षेत्रों में हेलीपैड विकसित करने में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के साथ सहयोग कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)