प्रधानमंत्री मोदी ने मकर संक्रांति, बीहू, भोगी और पोंगल पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को फसल कटाई के विभिन्न त्योहारों के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और सभी की अच्छी सेहत के साथ जीवन में सुख और समृद्धि की भी कामना की.
नयी दिल्ली, 14 जनवरी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को फसल कटाई के विभिन्न त्योहारों के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और सभी की अच्छी सेहत के साथ जीवन में सुख और समृद्धि की भी कामना की. ज्ञात हो कि देश में आज मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू, भोगी और उत्तरायण का त्योहार मनाया जा रहा है.
प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘मकर संक्रांति की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. प्रकृति के पूजन से जुड़ा यह उत्सव हर किसी के जीवन में आरोग्य और आनंद लेकर आए.’’ यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections: यूपी पहले चरण की 11 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया
प्रधानमंत्री ने अलग-अलग ओं में किए गए एक ट्वीट के जरिए देशवासियों को पोंगल, माघ बीहू, उत्तरायण और भोगी त्यौहार की भी शुभकामनाएं दीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2022 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

