देश की खबरें | प्रेशर बम में विस्फोट, ग्रामीण घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में ग्रामीण घायल हो गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बीजापुर (छत्तीसगढ़), तीन नवंबर राज्य के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में ग्रामीण घायल हो गया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बतााया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एडसमेटा पहाड़ी के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से नैनपाल गांव का निवासी रमेश हेमला :26 वर्ष: घायल हो गया।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में कोरोना के 3,981 नए मामले, 56 की मौत: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रमेश और दो अन्य ग्रामीण जंगल में बांस एकत्र करने गए थे। जब वह कच्ची सड़क पर थे तब रमेश का पैर प्रेशर बम के उपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया। इस घटना में रमेश के हाथ में चोट पहुंची है। वहीं दो अन्य ग्रामीण विस्फोट से सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया तथा बाद में बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायल रमेश की हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़े | Delhi: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बच्चों और टीचर्स के साथ कोडिंग प्रोग्राम की समीक्षा की, कहा- हमारा सपना है कि स्टूडेंट्स गूगल जैसी कंपनियां बनाएं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में गस्त में निकले जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली रास्ते में प्रेशर बम लगा देते हैं। इन बमों में के चपेट में आने से ग्रामीणों और मवेशियों को भी नुकसान पहुंचता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\