एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, ओडिशा के मुख्यमंत्री ने रथयात्रा पर लोगों को शुभकामनाएं दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, अन्य मंत्रियों और गणमान्य हस्तियों ने मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा शुरू होने पर लोगों को शुभकामनाएं दी और कोविड-19 संकट के मद्देनजर लोगों के स्वस्थ रहने की प्रार्थना की।

देश की खबरें | राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, ओडिशा के मुख्यमंत्री ने रथयात्रा पर लोगों को शुभकामनाएं दी

भुवनेश्वर, 23 जून राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, अन्य मंत्रियों और गणमान्य हस्तियों ने मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा शुरू होने पर लोगों को शुभकामनाएं दी और कोविड-19 संकट के मद्देनजर लोगों के स्वस्थ रहने की प्रार्थना की।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्विटर पर दिए संदेश में महामारी से लड़ने की ताकत और प्रतिबद्धता के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट से अधर में लटकी सरकारी कर्मचारियों की यह मांग, जल्द फैसले की उम्मीद नहीं.

उन्होंने राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘रथ यात्रा के पावन अवसर पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से ओडिशा में प्रभु जगन्नाथ के श्रद्धालुओं को बधाई। मैं कामना करता हूं कि प्रभु जगन्नाथ की कृपा, कोविड-19 का सामना करने‌ के लिये हमें साहस व संकल्प-शक्ति प्रदान करे और हमारे जीवन में स्वास्थ्य और आनंद का संचार करे।’’

नायडू ने भी माइक्रोब्लॉगिंग साइट के जरिये इस मौके पर लोगों को बधाई दी।

यह भी पढ़े | YUKTI 2.0: मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने लॉन्च किया युक्ति-2 पोर्टल, छात्र समेत इन्हें मिलेगी मदद.

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मैं रथयात्रा के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकमाएं देता हूं। जगन्नाथ पुरी रथयात्रा ओडिशा का सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतिक्षित त्योहार है।’’

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने लोगों को बधाई दी और भगवान जगन्नाथ से शांति, भाईचारा और कोरोना वायरस की महामारी पर विजय का आशीर्वाद मांगा।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने संदेश में लोगों से रथयात्रा का टीवी पर हो रहे सजीव प्रसारण को देखने की अपील की।

केंद्रीय पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सभी के स्वास्थ्य, खुशी और संपन्नता के लिए प्रार्थना की।

प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने परिवार के साथ हौज खास स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। महाप्रभु जगन्नाथ सब की मनोमनाएं पूरी करें। सभी के जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि एवं नयी ऊर्जा का संचार हो। भगवान जगन्नाथ के पावन पुनीत रथ यात्रा की पुनः शुभकामनाएं। जय जगन्नाथ।’’

अन्य लोगों में केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने भी इस मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

पांडा ने ट्वीट किया, ‘‘ महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा को देखकर अत्यधिक उत्साहित हूं। जैसा कि सदियों से हो रहा है, आज यह सामाजिक दूरी के साथ हो रहा है। ब्रह्माण्ड के समतावादी भगवान और देवताओं के आस-पास के कई किंवदंतियों के बारे में पढ़ें। जय जगन्नाथ!’’

गौरतलब है कि भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा धार्मिक नगरी पुरी में मंगलवार को शुरू हुई, लेकिन कोविड-19 के चलते यह रथ यात्रा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिना श्रद्धालुओं के हो रही है। उल्लेखनीय है कि 24 घंटे से भी कम समय पहले ही उच्चतम न्यायालय ने रथयात्रा को नहीं आयोजित करने के अपने पहले आदेश में संशोधन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).