तिरुवनंतपुरम, 30 अगस्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति एम. वैंकैया नायडू और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन सहित तमाम नेताओं ने रविवार को सभी लोगों, विशेष रूप से केरल वासियों को ओणम की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी ओणम की शुभकामनाएं दी हैं। फसल कटाई के अवसर पर मनाया जाने वाला त्योहार ओणम सोमवार को है।
यह भी पढ़े | World Chess Olympiad 2020: राहुल गांधी ने भारतीय शतरंज टीम को शुभकामनाएं दीं.
सभी नेताओं ने लोगों से आग्रह किया कि वे सरल तरीके से ओणम मनाएं और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करें।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ‘‘यह नयी फसल के आगमन पर धरती माता के प्रति हमारे आभार की अभिव्यक्ति भी है।’’
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के समय उत्सव मनाने के दौरान हमें समाज के कमजोर तबकों के लोगों का भी अवश्य ही ध्यान रखना चाहिए और अपने परिवार एवं समाज की व्यापक सुरक्षा के लिये पर्याप्त कदम उठाने चाहिए।’’
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ में केरल के प्रसिद्ध ओणम त्योहार पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ओणम की धूम तो आज, पूरे देश और विदेशों तक पहुंच गई है। अमेरिका हो, यूरोप हो, या खाड़ी देश हों, ओणम का उल्लास हर कहीं मिल जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘ओणम एक अंतरराष्ट्रीय पर्व बनता जा रहा है।’’
उन्होंने कहा कि कृषि से जुड़ा यह त्यौहार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के शुभारंभ का प्रतीक भी है ।
शुभकामनाओं में उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि ओणम केरल के ईमानदार, न्यायप्रिय, निष्पक्ष, दयालु राजा महाबली की याद में मनाया जाता है।
राज्यपाल खान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘मैं दिल से दुआ करता हूं कि ओणम के त्योहार पर हर घर में सुख और समृद्धि आए।’’
मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि ओणम आशा का त्योहार है और लोगों से अनुरोध है कि वे कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इसे मनाएं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY