एजेंसी न्यूज

राष्ट्रपति Ram Nath Kovind ने Onam की पूर्व संध्या पर नागरिकों को दी बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को ओणम की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार समाज में सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है. राष्ट्रपति ने शुक्रवार को जारी एक संदेश में कहा, “ओणम के पावन अवसर पर, मैं अपने सभी देशवासियों, विशेष रूप से देश और विदेश में रहने वाले केरल के भाइयों-बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.”

राष्ट्रपति Ram Nath Kovind ने Onam की पूर्व संध्या पर नागरिकों को दी बधाई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Photo Credits ANI)

नयी दिल्ली, 20 अगस्त: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को ओणम की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार समाज में सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है. राष्ट्रपति ने शुक्रवार को जारी एक संदेश में कहा, “ओणम के पावन अवसर पर, मैं अपने सभी देशवासियों, विशेष रूप से देश और विदेश में रहने वाले केरल के भाइयों-बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.”

उन्होंने कहा कि खेतों में नयी फसल की उपज के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह त्योहार, किसानों के अथक परिश्रम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज में समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी देता है.

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया है, ‘‘आइए इस अवसर पर, हम सब मिलकर देश की प्रगति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लें.”

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).