Maharashtra Day and Gujarat Day 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात, महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों सहित समस्त देशवासियों को इन दोनों राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं.
नयी दिल्ली, एक मई: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों सहित समस्त देशवासियों को इन दोनों राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात दिवस पर सभी देशवासियों विशेषकर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं.’’यह भी पढ़ें: Maharashtra Day 2022 Messages: हैप्पी महाराष्ट्र दिवस! इन हिंदी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, GIF Images के जरिए दें शुभकामनाएं
उन्होंने कहा कि गुजरात की धरती महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसी महान विभूतियों की भूमि है. यहां के उद्यमी और उन्नतिशील लोगों ने देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है.
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं कामना करती हूं कि गुजरात सतत प्रगति पथ पर अग्रसर रहे और राज्य के निवासियों की सुख-समृद्धि में वृद्धि हो.’’
वहीं, महाराष्ट्र के स्थापना दिवस का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों विशेषकर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.’’ उन्होंने कहा कि संतों, वीर सेनानियों, कलाकारों और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और योगदान की अमिट छाप छोड़ने वाले लोगों की यह धरती छत्रपति शिवाजी महाराज तथा बाबासाहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जैसी विभूतियों की जन्मभूमि और कर्मभूमि रही है.
मुर्मू ने कहा, ‘‘मैं राज्य की निरंतर प्रगति के साथ-साथ सभी महाराष्ट्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करती हूं.’’ गौरतलब है कि यी आधार पर पूर्ववर्ती बॉम्बे राज्य के विभाजन के बाद वर्ष 1960 में आज के ही दिन गुजरात और महाराष्ट्र की स्थापना हुई थी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2023 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

