Maharashtra Day 2022 Messages: हैप्पी महाराष्ट्र दिवस! इन हिंदी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, GIF Images के जरिए दें शुभकामनाएं
महाराष्ट्र राज्य में महाराष्ट्र स्थापना दिवस का जश्न पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजकर बधाई देते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप भी हैप्पी महाराष्ट्र दिवस के इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Maharashtra Day 2022 Messages in Hindi: एक मई का दिन महाराष्ट्र (Maharashtra Day) और गुजरात (Gujarat) राज्य के लिए बेहद खास है, क्योंकि ये दोनों ही राज्य हर साल 1 मई को राज्य स्थापना दिवस (State Formation Day) का जश्न बहुत धूमधाम से मनाते हैं. दरअसल, राज्य पुनर्गठन अधिनियम जुलाई 1956 को पास किया गया था, जिसके अनुसार भारत में राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश स्थापित किए गए. राज्यों के पुनर्गठन के तहत कई राज्यों का गठन किया गया था, तब कन्नड़ भाषी लोगों के लिए कर्नाटक, तेलुगु भाषी लोगों के लिए आंध्र प्रदेश, मलयालम भाषी लोगों के लिए केरल और तमिल भाषी लोगों के लिए तमिलनाडु राज्य की स्थापना की गई. बता दें कि उस दौरान मराठी और गुजराती भाषियों को उनकी भाषा के आधार पर अलग राज्य नहीं मिला. हालांकि 1 मई 1960 को मराठी और गुजराती भाषियों के बीच संघर्ष के कारण बम्बई राज्य का बंटवारा करके महाराष्ट्र (Maharashtra) और गुजरात (Gujarat) नाम के दो राज्यों की स्थापना की गई.
महाराष्ट्र राज्य में महाराष्ट्र स्थापना दिवस का जश्न पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजकर बधाई देते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप भी हैप्पी महाराष्ट्र दिवस के इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- महाराष्ट्रीयन होने पर गर्व करें,
क्योंकि भारत का गर्व बढ़ाने के लिए,
महाराष्ट्र अन्य राज्यों के साथ,
मिलकर काम करता है.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं

2- हमे महाराष्ट्र पर गर्व है,
हमें महाराष्ट्रीयन होने पर गर्व है,
हमें मराठी भाषा पर गर्व है,
हमें अपनी संस्कृति पर गर्व है.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं

3- मन में स्वतंत्रता,
शब्दों में ताकत,
हमारे खून में पवित्रता,
हमारी आत्मा में गर्व,
हमारे दिलों में जोश,
महाराष्ट्र की इस भावना को सलाम!
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं

4- मुझे अपने राष्ट्र से प्यार है,
मुझे अपने भारत से प्यार है,
मुझे अपनी आजादी से प्यार है,
मुझे अपने महाराष्ट्र से प्यार है.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं

5- एकता में गजब की ताकत है,
विभाजित होकर हम हार जाएंगे,
मजबूती के साथ हम आगे बढ़ेंगे,
महाराष्ट्र का नाम रोशन करेंगे.
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं

गौरतलब है कि अंग्रेजी हुकूमत के दौरान जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था, तब महाराष्ट्र और गुजरात एक ही राज्य हुआ करते थे, जिसे बॉम्बे प्रदेश कहा जाता था. उस समय बॉम्बे प्रदेश में मराठी और गुजराती भाषा बोलने वाले लोगों की तादात काफी ज्यादा थी. ऐसे में गुजराती और मराठी बोलने वाले लोग भाषा के आधार पर अपने-अपने लिए अलग राज्य की मांग करने लगे, जिसके बाद 1 मई 1960 को तत्कालीन नेहरू सरकार ने बॉम्बे प्रदेश को बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम 1960 के तहत महाराष्ट्र और गुजरात नाम के दो राज्य को स्थापना की, इसलिए इन दोनों राज्यों के लिए 1 मई का दिन काफी अहम है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2022 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

