विदेश की खबरें | राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक योद्धा हैं: मेलानिया ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने अपने पति के लिए चुनाव प्रचार करते हुए मंगलवार को कहा कि अमेरिका के लोगों का मनोबल कोरोना वायरस से अधिक शक्तिशाली है और राष्ट्रपति एक योद्धा हैं।

मिलवॉकी (अमेरिका), 28 अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने अपने पति के लिए चुनाव प्रचार करते हुए मंगलवार को कहा कि अमेरिका के लोगों का मनोबल कोरोना वायरस से अधिक शक्तिशाली है और राष्ट्रपति एक योद्धा हैं।

उन्होंने कहा, “डोनाल्ड एक योद्धा हैं। वह अपने देश से प्रेम करते हैं और आप लोगों के लिए प्रतिदिन संघर्ष करते हैं।”

यह भी पढ़े | दुनिया के सामने फिर उड़ा पाकिस्तान का मजाक, फ्रांस में पाक का कोई राजदूत नहीं और संसद ने पारित कर दिया वापसी का प्रस्ताव.

मेलानिया ने कहा, “इतिहास में पहली बार, इस देश के नागरिकों ने सोशल मीडिया के जरिये प्रतिदिन अपने राष्ट्रपति के साथ तत्काल और सीधा संवाद किया। वह अपनी बात जिस तरह से रखते हैं उससे मैं हमेशा सहमत नहीं होती लेकिन उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह उन लोगों से सीधा संवाद कर सकें जिनके लिए वह काम कर रहे हैं।”

पेंसिल्वेनिया राज्य में पहली बार सार्वजनिक तौर पर प्रचार अभियान में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें न केवल एक मरीज बल्कि ‘‘चिंतित मां और पत्नी’’ के तौर पर भी कोविड-19 के प्रभावों का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में लड़कियों का बुरा हाल! फैसलाबाद में 15 लोगों ने 6 दिनों तक 2 बहनों की इज्जत के साथ किया खिलवाड़, इमरान प्रशासन पर उठ रहे सवाल.

मेलानिया ने कहा, “मैं जानती हूं कि इस शांत दुश्मन ने बहुत से लोगों की जान ली है। इस कठिन समय में मेरे परिवार की प्रार्थनाएं और संवेदनाएं आप सभी के साथ हैं।”

उन्होंने कहा, “हम सभी जानते हैं कि अमेरिका के लोगों का मनोबल इस वायरस से अधिक शक्तिशाली है। हमने यह साबित किया है कि हम इस अप्रत्याशित चुनौती से निपट सकते हैं और हम यह करके दिखाएंगे। अनिश्चितता के इस समय में आगे आकर जिन्होंने सहायता की है मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं। अग्रिम मोर्चे पर काम काम करने वाले- शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों और बहुत से अन्य लोगों के प्रति मेरा और मेरे पति का आभार।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\