चुनाव मैदान में इन दोनों सीटों के लिए सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा, उसकी सहयोगी कांग्रेस और भाजपा के एक-एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
झारखंड विधानसभा के उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि 19 जून को होने वाले चुनाव के लिए सभी तैयारियां कर ली गयी हैं।
इन चुनावों में 81 सदस्यीय विधानसभा के 79 सदस्य मतदान करेंगे क्योंकि दो सीटें रिक्त हैं।
राज्यसभा की दोनों सीटें राजद के राज्यसभा सदस्य प्रेमचंद गुप्ता और निर्दलीय परिमल नाथवाणी का कार्यकाल पूरा होने के चलते रिक्त हुई हैं। इन सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होने थे लेकिन कोरोना संक्रमण के
यह भी पढ़े | लद्दाख विवाद: भारतीय, चीनी सैनिकों की सांकेतिक वापसी शुरू की, डिवीजनल कमांडर की बैठक कल.
चलते इन चुनावों को टाल दिया गया था।
इन चुनावों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता और झामुमो मुखिया शिबू सोरेन मैदान में हैं वहीं भाजपा की ओर से उसके प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने शहजादा अनवर को अपना उम्मीदवार बनाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY