देश की खबरें | प्रह्लाद सिंह पटेल, विश्वेश्वर टुडु ने जलशक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्रियों के रूप में प्रभार संभाला

नयी दिल्ली, आठ जुलाई प्रह्लाद सिंह पटेल और विश्वेश्वर टुडु ने बृहस्पतिवार को जलशक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्रियों के रूप में कामकाज संभाल लिया।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दोनों राज्य मंत्रियों को प्रभार संभालने के बाद बधाई दी।

ओडिशा से आने वाले और पहली बार सांसद बने टुडु जनजातीय कार्य मंत्रालय में भी राज्य मंत्री हैं। पटेल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में भी राज्य मंत्री हैं।

दोनों ने बुधवार को राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

पटेल ने ट्विटर पर शेखावत के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें केंद्रीय जलशक्ति मंत्री के साथ ‘हर घर जल’ पहुंचाने और ‘स्वच्छता’ मिशन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने का अवसर मिला है।

टुडु ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी ने गर्मजोशी से स्वागत किया और मंत्रालय के सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)