जरुरी जानकारी | प्रधान ने असम के तेल कुऐं में लगी आग की स्थिति की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बुधवार को असम के एक तेल क्षेत्र में लगी आग पर काबू पाने के लिये चल रहे प्रयासों की समीक्षा की। आयल इंडिया के एक तेल कुऐं में लगी इस भयंकर आग को बुझाने में कंपनी के दो कर्मचारियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

नयी दिल्ली, 10 जून पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बुधवार को असम के एक तेल क्षेत्र में लगी आग पर काबू पाने के लिये चल रहे प्रयासों की समीक्षा की। आयल इंडिया के एक तेल कुऐं में लगी इस भयंकर आग को बुझाने में कंपनी के दो कर्मचारियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी आयल इंडिया लिमिटेड (आयल) के असम के तिनसुखिया जिले स्थित बागजन तेल क्षेत्र में 27 मई को अनियंत्रित गैस उत्सर्जन हुआ। कुऐं ने 9 जून को आग पकडं ली। इसके बाद कंपनी ने सिंगापुर स्थित कंपनी अलर्ट डिसास्टर कंट्रोल के विशेषज्ञों को फैलती आग को नियंत्रित करने के लिये बुलाया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: ग्रेच्युटी से जुड़ी ये अहम बात क्या जानते हैं आप, मिल रही है अच्छी-खासी आयकर छूट.

आग लगने के कारणों का हालांकि, अब तक पता नहीं लग पाया है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि प्रधान ने मंगलवार को वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री, आयल इंडिया, ओएनजीसी और अंतराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े | EPF Withdrawal: ईपीएफओ ने दावों को फटाफट निपटाने के लिए किया AI टूल लॉन्च.

असम के मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों के जीवन और संपत्ति को नुकसान की आशंकाओं को दूर करने पर जोर दिया। हालांकि इसमें कहा गया कि प्रभावित परिवारों को पूरी राहत और मुआवजा दिया जायेगा। राज्य सरकार के साथ इस बारे में जो भी अंतिम निर्णय होगा उसके मुताबिक कदम उठाये जायेंगे।’’

पेट्रोलियम मंत्रालय और आयल इंडिया के अधिकारियों के साथ मौके पर उपस्थित संकट प्रबंधन टीम के सदस्यों के साथ प्रधान ने बुधवार को फिर से वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक की।

गैस क्षेत्र में लगी आग ने 200 मीटर के दायरे में पूरे क्षेत्र को जला दिया है। इसमें 15 घर पूरी तरह जल गये हैं जबकि अन्य 10 से 15 घरों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\