नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने नौ जून को भारत की यात्रा करेंगे ‘प्रचंड’

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' रविवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे जिस दौरान वह नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा होंगे.

Credit -ANI

काठमांडू, 7 जून : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' रविवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे जिस दौरान वह नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा होंगे. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में उनकी भारत यात्रा का अनुमोदन किया गया.

सरकार की प्रवक्ता तथा संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रेखा शर्मा ने बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल बैठक के बाद मीडिया को बताया कि मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए ‘प्रचंड’ रविवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता नरेन्द्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह भी पढ़ें : Kangana Ranaut Slapping Incident: कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की आरोपी सीआईएसएफ कांस्टेबल को सम्मानित करेंगे प्रदर्शनकारी किसान

भारत ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू , भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवेल रामकलावन को भी नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ मंगलवार को नेपाल लौट आयेंगे. इससे पहले ‘प्रचंड’ ने तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद चार से सात अक्टूबर 2023 तक भारत की सरकारी यात्रा की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\