देश की खबरें | मप्र में शुरुआती रुझानों में कुछ प्रमुख नेताओं की स्थिति

भोपाल, तीन दिसंबर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार कुछ प्रमुख नेताओं की स्थिति इस प्रकार है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार जबलपुर पश्चिम से भाजपा के राकेश सिंह आठ हजार से अधिक मतों से आगे हैं। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ 14 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। बुधनी से मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 13 हजार से अधिक मतों से आगे हैं।

राऊ से भाजपा की मधु वर्मा कांग्रेस के जीतू पटवारी से नौ हजार से अधिक मतों से आगे हैं। दिमनी से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दो हजार से अधिक मतों से आगे हैं। इंदौर-1 से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय आठ हजार से अधिक मतों से आगे हैं।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार निवास से भाजपा के उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पांच हजार से अधिक मतों से पीछे हैं।

नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद पटेल एक हजार से अधिक मतों से आगे हैं। दतिया से प्रदेश के गृह मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा एक हजार से अधिक मतों से पीछे हैं।

राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)