देश की खबरें | मध्यप्रदेश में एक नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया

मंदसौर (मप्र), 22 मई मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के एक नेता का एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वीडियो में उसे सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेता बताया जा रहा है। हालांकि, भाजपा का कहना है कि वीडियो में दिख रहा शख्स पार्टी का प्राथमिक सदस्य नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नेता का नाम मनोहरलाल धाकड़ है और वह उज्जैन में पंजीकृत धाकड़ महासभा का राष्ट्रीय मंत्री भी है।

महासभा ने एक बयान में कहा कि धाकड़ को पद से हटा दिया है। धाकड़ की पत्नी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं और वर्तमान में मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से निर्वाचित हैं।

कथित वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का बताया जा रहा है। वीडियो में धाकड़ एक महिला के साथ कार से उतरने के बाद आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है।

वीडियो में एक सफेद रंग की कार दिख रही है। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार इस गाड़ी का पंजीयन मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर दर्ज है।

‘पीटीआई-’ ने धाकड़ से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)