विदेश की खबरें | पाकिस्तान में लोकप्रिय स्थानीय गायक की गोली मार कर हत्या

क्वेटा, 10 अक्टूबर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक लोकप्रिय स्थानीय गायक की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह बलूच गायक एक मानवाधिकार कार्यकर्ता के पिता थे।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश: महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और हिंसा की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ 16 अक्टूबर को ढाका से नोआखाली तक निकाला जाएगा विरोध मार्च.

पुलिस ने बताया कि प्रांत के केच जिले में तुरबत शहर स्थित अपने आवास पर बलूच गायक हनीफ चामरोक संगीत सिखा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर आये अज्ञात बंदूकधारियों ने उन पर गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि गायक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Italy: इटली में कोरोना के 5732 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 343,770.

घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है।

चामरोक मानवाधिकार कार्यकर्ता तैयबा बलूच के पिता थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)