क्या मोदी सरकार ने Poonam Pandey को Cervical Cancer कैंपेन का ब्रांड एंबेसडर बनाया? जानें क्या है सच्चाई
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि सर्विकल कैंसर पर जागरुकता फैलाने के सरकार के राष्ट्रीय अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए अभिनेत्री पूनम पांडे के नाम पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।
नयी दिल्ली, 7 फरवरी: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि सर्विकल कैंसर पर जागरुकता फैलाने के सरकार के राष्ट्रीय अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए अभिनेत्री पूनम पांडे के नाम पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का यह बयान तब आया है.
जब कुछ सूत्रों ने कहा कि पूनम पांडे को सर्विकल कैंसर पर जागरुकता अभियान का चेहरा बनाया जा सकता है और इस सबंध में अभिनेत्री व उनकी टीम स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है. दरअसल, इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर सर्विकल कैंसर की वजह से पूनम पांडे की 'मौत' की खबर सुर्खियों में रही और सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस भी छिड़ी.
बाद में अभिनेत्री की मौत की खबर फर्जी निकली और यह बात सामने आई कि यह सर्विकल कैंसर के बारे में "जागरूकता" के प्रसार के लिए अभिनेत्री और उनकी टीम द्वारा किया गया एक 'स्टंट' था. पूनम पांडे ने तीन फरवरी को अपने 'इंस्टाग्राम' पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर खुद के जीवित होने की जानकारी दी थी और कहा कि सर्विकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई है, लेकिन दुखद रूप से जानकारी की कमी के कारण यह बीमारी हजारों महिलाओं को लील चुकी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

