विदेश की खबरें | पोम्पिओ ने बोल्टन को देशद्रोही बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप प्रशासन और जॉन बोल्टन के मध्य जारी वाकयुद्ध के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने आरोप लगाया कि बोल्टन देशद्रोही हैं जिन्होंने लोगों के साथ अपने पवित्र विश्वास का उल्लंघन कर अमेरिका को नष्ट करने का काम किया।

वाशिंगटन, 19 जून ट्रंप प्रशासन और जॉन बोल्टन के मध्य जारी वाकयुद्ध के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने आरोप लगाया कि बोल्टन देशद्रोही हैं जिन्होंने लोगों के साथ अपने पवित्र विश्वास का उल्लंघन कर अमेरिका को नष्ट करने का काम किया।

दूसरी ओर, बोल्टन ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उनके खिलाफ किए गए सिलसिलेवार ट्वीट दर्शाते हैं कि वह राष्ट्रपति पद के काबिल नहीं हैं।

यह भी पढ़े | क्या सच में उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फाॅर्स ने अपने कर्मचारियों को दिया फोन से तुरंत कुछ ऐप हटाने का आदेश, जानें वायरल हो रहे मैसेज का सच.

पोम्पिओ ने बोल्टन की एक किताब के अंशों के जवाब में कहा कि ‘‘किताब के अंशों से मुझे पता चला कि बोल्टन कई तरह के झूठ फैला रहे हैं जिनमें कोई सच्चाई नहीं है।’’

बोल्टन ने अपनी किताब में ट्रंप के खिलाफ कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: भारतीय सेना के 10 जवानों के अगवा करने की खबरों के बीच चीन ने कहा- हमने नहीं पकड़ा भारत का एक भी जवान.

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘यह दुखद और खतरनाक है कि बोल्टन की भूमिका देशद्रोही की रही जिसने लोगों के साथ अपने पवित्र विश्वास का उल्लंघन कर अमेरिका को नष्ट करने का काम किया।’’

बोल्टन की किताब ‘द रोम व्हेयर इट हैपन्ड: ए व्हाइट हाउस मेमोइर’ के अंश द न्यूयॉर्क टाइम्स, द वाशिंगटन पोस्ट और द वाल स्ट्रीट जर्नल ने बुधवार को प्रकाशित किए थे।

इस किताब की बिक्री 23 जून से शुरू होगी।

ट्रंप ने पिछले साल बोल्टन को यह कहकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद से हटा दिया था कि उन्होंने कुछ ‘‘बड़ी गलतियां’’ कीं।

बोल्टन ने अपनी किताब में दावा किया है कि ट्रंप ने पुन: राष्ट्रपति बनने के लिए एक जी-20 शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मदद का आग्रह किया था।

ट्रंप ने पूर्व में सिलसिलेवार ट्वीट में कहा था कि बोल्टन की किताब झूठ का पुलिंदा है जो उनकी छवि खराब करने पर केंद्रित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now