जरुरी जानकारी | पॉलिकैब इंडिया का पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा मामूली घटकर 401.62 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 18 जुलाई तार और केबल विनिर्माता पॉलिकैब इंडिया लिमिटेड का जून, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा मामूली रूप से घटकर 401.62 करोड़ रुपये रह गया। खर्च बढ़ने से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।

पॉलिकैब इंडिया ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 403.16 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

कंपनी ने कहा कि पहली तिमाही में उसकी एकीकृत परिचालन आय 4,698 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,889.38 करोड़ रुपये थी।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 3,422.88 करोड़ रुपये की तुलना में कुल खर्च 4,223.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

तार और केबल खंड ने पहली तिमाही में 3,942.12 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो एक साल पहले 3,553.77 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)