देश की खबरें | प्रदूषण केवल किसी एक पार्टी या सरकार की समस्या नहीं है : गोपाल राय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि वायु प्रदूषण सिर्फ आम आदमी पार्टी या दिल्ली सरकार की समस्या नहीं है और सभी लोगों को इससे निपटने के प्रयासों में शामिल होना चाहिए, भले ही वे किसी भी पार्टी से जुड़े हों।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि वायु प्रदूषण सिर्फ आम आदमी पार्टी या दिल्ली सरकार की समस्या नहीं है और सभी लोगों को इससे निपटने के प्रयासों में शामिल होना चाहिए, भले ही वे किसी भी पार्टी से जुड़े हों।

मंत्री ने बताया कि सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में ‘‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़े | MP By-Poll 2020: कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, सिंधिया के सामने सचिन पायलट को उतारा, महाराज के गढ़ में गरजेंगे राजस्थान के पूर्व-डिप्टी सीएम.

राय ने कहा कि वाहन जनित प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए शुरू किया गया यह अभियान दो नवंबर तक शहर के सभी 272 वार्डों तक पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान से जुड़ने के लिए उन्होंने विपक्ष के विधायकों को भी आमंत्रित किया था, लेकिन उनकी ओर से अब तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

यह भी पढ़े | यूनाइटेड किंगडम की अदालत ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज की: 26 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राय ने कहा, ‘‘लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे अपने स्तर पर कदम उठाएंगे। वायु प्रदूषण केवल आप या दिल्ली सरकार की समस्या नहीं है, इससे निपटना हर किसी की जिम्मेदारी है।’’

मंत्री ने कहा, " मैं अपील करना चाहता हूं कि सभी लोग इस अभियान में शामिल हों और पार्टी से जुड़ाव को एक तरफ रखें।"

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा विधायकों को अभियान में शामिल होना चाहिए, राय ने कहा, "बिलकुल, सबको शामिल होना चाहिए... वे भी इसी हवा में सांस लेते हैं।"

राय ने कहा कि लाल बत्ती पर गाड़ी का इंजन बंद करने से वाहनों से होने वाले प्रदूषण को 15-20 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

मंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और विधायक मुहिम में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा, "सरकार, उच्चतम न्यायालय, ईपीसीए, डीपीसीसी और सभी संबंधित विभाग दिल्ली में प्रदूषण पर नजर रख रहे हैं। हम जहां भी जरूरत होगी, कार्रवाई करेंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\