पुलिस विभाग ने कहा कि यह निलंबन तत्काल प्रभावी है और घटना की जांच जारी रहेगी।
आयुक्त डरमॉट शिया ने ट्वीट किया कि अधिकारी का व्यवहार “100 प्रतिशत अस्वीकार्य है।”
यह भी पढ़े | भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रीस्तरीय बैठक के लिए नयी दिल्ली रवाना हुए पोम्पिओ.
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का काम राजनीति से प्रभावित नहीं होना चाहिए। निलंबित किये गए पुलिसकर्मी का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है।
मेयर बिल डी ब्लासियो ने त्वरित कार्रवाई का वादा करते हुए ट्वीट किया, “ड्यूटी पर रहने के दौरान किसी राजनीतिक एजेंडा को आगे बढ़ाने वाले एनवाईपीडी अधिकारी को इसका अंजाम भुगतना होगा।”
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में पहली बार शुरू हुई कमर्शियल मेट्रो ट्रेन सेवा.
विभाग के गश्त के नियमों में अधिकारियों को किसी राजनीतिक उम्मीदवार का प्रचार करने या सार्वजनिक रूप से उम्मीदवारों के बारे में वर्दी या ड्यूटी पर रहने के दौरान अपनी व्यक्तिगत राय देने की मनाही है।
वीडियो में पुलिसकर्मी “ट्रंप 2020” कहते सुना जा रहा है। वह सड़क पर किसी व्यक्ति पर टिप्पणी कर रहा था जो उसका वीडियो बना रहा था। पुलिसकर्मी ने कहा, “इसे यू-ट्यूब पर डाल देना। इसे फेसबुक पर दिखाना। ट्रंप 2020”।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY