देश की खबरें | उज्जैन में पुलिसकर्मी ने डॉक्टर के साथ की मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मारपीट की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मारपीट की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष लोधा ने बताया कि उज्जैन जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर अमित पाटीदार एवं अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी के साथ जिला सुरक्षा बल के आरक्षक राजू निकाडे ने बुधवार दोपहर को मारपीट की।

यह भी पढ़े | कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर महाराष्ट्र सरकार का फैसला, कोविड-19 रोगियों के लिए निजी एम्बुलेंस की लेगी सेवा.

उन्होंने कहा कि पाटीदार की शिकायत पर माधव नगर इलाके के नगर पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र वर्मा ने इस मामले को जांच में लिया है।

लोधा ने बताया कि पूरा घटनाक्रम जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: चीनी एजेंट कहे जाने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी नेताओं को भेजा नोटिस.

उन्होंने कहा कि हालांकि, इस मारपीट में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

लोधा ने बताया कि पाटीदार ने आरोप लगाया है कि इस आरक्षक ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की है। इसलिए आरोपी आरक्षक का एमएलसी करवाया गया है।

वहीं, डॉक्टर अमित पाटीदार ने यहां मीडिया को बताया कि उज्जैन में पदस्थ आरक्षक राजू बुधवार को जिला चिकित्सालय में अपना इलाज कराने पहुंचा था। यहां उसे हमने फ्लू क्लीनिक जाने को कहा, लेकिन कुछ देर बाद वह लौट कर आया और मुझे अपशब्द कहने लगा।

उन्होंने कहा कि वह शराब के नशे में लग रहा था। जब मैंने उसकी एमएलसी करने और उसे अपशब्दों का उपयोग करने से मना किया तो उसने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। जब अस्पताल का एक कर्मचारी मुझे बचाने आया, तो उसने उसके साथ भी हाथापाई की।

पाटीदार ने बताया, ''इस आरक्षक ने मेरे साथ धक्का—मुक्की की, जिससे मैं नीचे जमीन पर गिर गया और मेरा चश्मा टूट गया। उसने मेरी शर्ट का कालर भी पकडा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\