देश की खबरें | असम में रद्द की गई पुलिस भर्ती परीक्षा 22 नवंबर को होगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में प्रश्न पत्र लीक होने के चलते रद्द की गई पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा अब 22 नवंबर को होगी। शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
गुवाहाटी, दो अक्टूबर असम में प्रश्न पत्र लीक होने के चलते रद्द की गई पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा अब 22 नवंबर को होगी। शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने कहा कि आवेदकों को प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिये औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस घटना के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन के गेट बंद.
बोर्ड ने सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी होगी और उन्हें प्रतिस्पर्धा के लिये सही से मौका दिया जाएगा।
गौरतलब है कि असम में उप-निरीक्षकों के 597 पदों पर भर्ती के लिये 20 सितंबर को हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने और सोशल मीडिया पर आ जाने के बाद कुछ ही देर में इम्तेहान रद्द कर दिया गया था।
सभी जिलों के 154 केन्द्रों में लगभग 66,000 अभ्यार्थी परीक्षा में बैठे थे।
बोर्ड के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने प्रश्न पत्र लीक होने की ''नैतिक जिम्मेदारी'' लेते हुए 27 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
इस संबंध में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
भाजपा नेता तथा भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी दीवान डेका ने बुधवार रात आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घोटाला सामने आते के बाद डेका और पूर्व डीआईजी पी के दत्ता फरार हो गए थे।
पुलिस ने डेका और दत्ता की गिरफ्तारी के लिये लुकआउट नोटिस जारी करते हुए उनके बारे में जानकारी देने वाले को ईनाम स्वरूप एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी।
पूर्व डीआईजी दत्ता अब भी फरार हैं। संदेह है कि वह भारत-नेपाल सीमा के निकट कहीं छिपे हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)