एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की

जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में बृहस्पतिवार को कुपवाड़ा जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की
भारतीय सेना (Photo: PTI)

श्रीनगर, 6 जनवरी : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में बृहस्पतिवार को कुपवाड़ा जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एक मामले के संबंध में यह छापेमारी की गई. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 पहुंचा, सबसे ठंडी रात

अधिकारियों के अनुसार अवैध रूप से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने वाले आठ आतंकवादियों के संदिग्ध रिश्तेदारों के आवासों में तलाशी ली गई. ये आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).