देश की खबरें | आतंकी संगठन में शामिल होने की योजना बना रहे युवक को पुलिस ने समझा बुझाकर माता पिता को सौंपा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, एक अक्टूबर जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले का एक युवक कथित तौर पर आतंकवादी गिरोह में शामिल होने की योजना बना रहा था जिसे पकड़ कर समझा बुझाकर उसके परिवार को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस पीड़िता के परिवार पर दबाब बनाने की खबरों का डीएम पी.के. लक्षकार ने किया खंडन, कहा-नकारात्मक खबरें चलाई जा रही हैं.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर में एक युवक के आतंकवादी संगठन में शामिल होने की योजना बनाने की गोपनीय सूचना मिलने पर गांदरबल जिले की पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की।

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान युवक के व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम संदेश खंगाले गए।

यह भी पढ़े | Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के कुछ रूट पर बढ़ी भीड़, डीएमआरसी ने जनता से कहा, ‘पीक ऑवर से बचें’.

उन्होंने कहा कि 22 वर्षीय उमर नजीर शेख द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे सोशल मीडिया मंचों की पड़ताल करने के बाद पता चला कि वह बांदीपोरा और पुलवामा में कुछ संदिग्धों के संपर्क में था और आतंकी संगठन में शामिल होने की योजना बना रहा था।

अधिकारी ने कहा कि गांदरबल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील अहमद पोसवाल और अन्य विशेषज्ञों ने शेख के माता पिता की उपस्थिति में उसे समझाया बुझाया और बाद में उसे उसके अभिभावकों को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)