देश की खबरें | स्वामित्व के विवाद में पुलिस ने कुत्ते की डीएनए जांच कराने का निर्णय लिया।

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में पुलिस ने लैब्राडोर नस्ल के एक कुत्ते के स्वामित्व के विवाद में कुत्ते का डीएनए परीक्षण कराने का फैसला किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 23 नवंबर मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में पुलिस ने लैब्राडोर नस्ल के एक कुत्ते के स्वामित्व के विवाद में कुत्ते का डीएनए परीक्षण कराने का फैसला किया है।

जब दो लोगों ने कुत्ते पर दावा किया और कुत्ते ने भी दोनों को पहचानने का संकेत दिया तो पुलिस भी पसोपेशे में पड़ गयी। अब पुलिस ने अगले चरण में कुत्ते का डीएनए परीक्षण कराना तय किया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम में आज 169 नए केस मिले, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2,11,682 हुई: 23 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के अनुसार पत्रकार शादाब खान ने कहा कि वह कुत्ते को हिल स्टेशन पचमढ़ी से लाये थे, वहीं एबीवीपी से जुड़े कार्तिक शिवहरे ने बताया कि वह कुत्ते को बाबई से लाये थे। दोनों स्थान होशंगाबाद जिले में हैं।

होशंगाबाद देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक हेमंत श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘हमने कुत्ते के और खान के पास रखे कागजात के अनुसार पचमढ़ी में उसे जन्म देने वाले दूसरे कुत्ते के खून के नमूने लिये हैं। नमूने लेकर पुलिस का दल डीएनए जांच के लिये सोमवार रात को हैदराबाद रवाना किया जा रहा है।’’

यह भी पढ़े | भारत में पहली बार पुणे के जुपिटर हॉस्पिटल में हुआ कोरोना मरीज की आंत का ट्रांसप्लांट, पिता ने अपनी छोटी आंत का 200 cm डोनेट कर बचाई 10 साल के बच्चे की जिंदगी.

खान ने कहा कि चमकदार काले रंग का कुत्ता, जिसका नाम उन्होंने कोको रखा था, अगस्त माह में लापता हो गया था और इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी थी। हालांकि श्रीवास्तव ने कहा कि उनके पुलिस थाने में इस प्रकार की शिकायत का कोई रिकार्ड नहीं है।

श्रीवास्तव ने कहा कि खान ने पिछले सप्ताह पुलिस को फोन करके दावा किया कि उसने शिवहरे के घर पर अपने ‘‘लापता’’ लैब्रोडोर को देखा है।

खान ने पंजीकरण नंबर दिखाते हुए कुत्ते को उस समय वापस ले लिया, लेकिन 19 नवंबर को शिवहरे ने पुलिस से संपर्क किया और कहा कि कुत्ते का नाम टाइगर है और उन्होंने इसे 11 अगस्त को बाबई से खरीदा था।

अधिकारी ने बताया कि चूंकि कुत्ता दोनों दावेदारों के साथ पहचानने वाला बर्ताव कर रहा था, इसलिये कुत्ते का डीएनए परीक्षण करवाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कुत्ता शिवहरे के पास है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज