देश की खबरें | पुलिस बन कर ठगी और चोरी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 22 अगस्त पुलिसकर्मी बनकर लोगों से लूटपाट तथा चोरी करने वाले एक गिरोह के एक बदमाश को सेक्टर 39 थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 37 के पास से दो अज्ञात लोगों ने फल विक्रेता निजामुद्दीन की मोटरसाइकिल चेकिंग के लिए रोका। दोनों ने अपने आप को पुलिसकर्मी बताते हुए फल बिक्रेता से मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे।

यह भी पढ़े | Ganpati Visarjan 2020: गणपति विसर्जन को लेकर BMC ने जारी किए दिशानिर्देश, घर पर लोगों से प्रतिमाओं को विसर्जित करने की अपील की; देखें पूरी डिटेल.

उन्होंने बताया कि वह मोटरसाइकल खड़ी करके कागजात लेने गया और इसी बीच ये दोनों वहां से मोटरसाइकिल लेकर चले गए।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही सेक्टर 39 थाने की पुलिस ने आज एक सूचना के आधार इस घंटना को अंजाम देने वाले हसीन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े | UP Police on High Alert: IED के साथ ISIS संचालक की गिरफ्तारी के बाद हाई अलर्ट पर यूपी पुलिस, दिल्ली पहुंची ATS की टीम.

उन्होंने बताया कि हसीन का एक साथी फरार है। पूछताछ के दौरान हसीन ने पुलिस को बताया कि उसका फरार साथी कथित रूप से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ है। ये लोग पुलिसकर्मी बनकर लोगों को डरा- धमका कर उनसे लूटपाट व चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

दूसरी एक अन्य घटनाक्रम में सेक्टर 39 थाने की पुलिस ने बताया कि महामाया फ्लाईओवर के पास शुक्रवार की रात एक मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान रवि सिंह (30) के रूप में की गयी है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)