नयी दिल्ली, 28 जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे और इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी संकाय भवन, कम्प्यूटर सेंटर और अकादमिक खंड की आधारशिला रखेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।
पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी 30 जून को सुबह लगभग 11 बजे दिल्ली विश्वविद्यालय खेल परिसर के बहुउद्देशीय हॉल में दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।’’
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री दिल्ली विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर और प्रौद्योगिकी संकाय के भवन तथा विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में बनाए जाने वाले अकादमिक खंड की आधारशिला रखेंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना 1 मई 1922 को हुई थी।
पीएमओ ने कहा कि पिछले सौ वर्षों में विश्वविद्यालय ने काफी विकास और विस्तार किया है तथा इसने राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान दिया है। विश्वविद्यालय में वर्तमान में 86 विभाग, 90 कॉलेज, 6 लाख से अधिक छात्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY