दिवंगत शेन वार्न की स्मृति में काली पट्टी बांधकर उतरे भारत और श्रीलंका के खिलाड़ी
भारत और श्रीलंका के क्रिकेटरों ने शनिवार को यहां पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन आस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न और रॉडनी मार्श की स्मृति में काली पट्टी बांधी और खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा.
मोहाली, 5 मार्च : भारत और श्रीलंका के क्रिकेटरों ने शनिवार को यहां पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन आस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न और रॉडनी मार्श की स्मृति में काली पट्टी बांधी और खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा. इन दोनों क्रिकेटरों का शुक्रवार को कुछ घंटों के अंतराल में निधन हो गया था.
क्रिकेट जगत तब स्तब्ध रह गया जब मार्श के निधन के कुछ घंटों बाद इस खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक वार्न को थाईलैंड के कोह समुई द्वीप में अपने मकान में मृत पाया गया. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा, ‘‘रॉडनी मार्श और शेन वार्न के लिये पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा गया. यह भी पढ़ें : IND vs SL 1st Test Day 2: रविंद्र जडेजा और आर अश्विन क्रीज पर जमे, टीम इंडिया का स्कोर 400 के पार
इन दोनों खिलाड़ियों का कल निधन हो गया था. भारतीय टीम ने आज काली पट्टी बांध रखी है.’’ वार्न 52 साल के थे. उन्होंने आस्ट्रेलिया की तरफ से 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिये.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2022 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

