खेल की खबरें | बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान अलग अलग स्थानों पर रखा जाएगा खिलाड़ियों और अधिकारियों को
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के कारण 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों को खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए एक स्थान पर रहने की सुविधा देने की जगह कई स्थानों पर खेल गांव बनाने को बाध्य होना पड़ा है।
बर्मिंघम, 12 अगस्त कोरोना वायरस महामारी के कारण 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों को खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए एक स्थान पर रहने की सुविधा देने की जगह कई स्थानों पर खेल गांव बनाने को बाध्य होना पड़ा है।
खेलों के आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों और अधिकारियों को बर्मिंघम विश्वविद्यालय, वारविक विश्वविद्यालय और द एनईसी होटल परिसर में तीन अलग स्थानों पर रखा जाएगा।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: राजस्थान रायल्स के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक कोरोना पॉजिटिव.
पचास करोड़ पौंड की लागत से बर्मिंघम सिटी विश्वविद्यालय की जगह पैरी बार में खेल गांव का निर्माण किया जाना था और यहां 6500 खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को रखा जाता।
आयोजकों ने हालांकि इस विचार को रद्द कर दिया क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे समय पर तैयार नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़े | नॉर्थ बेरविक: LPGA प्रतियोगिता में पहली बार तीन भारतीय गोल्फर लेंगी हिस्सा.
अब नए परिसर मॉडल के अनुसार 1600 खिलाड़ियों और अधिकारियों को एनईसी होटल परिसर और 1900 लोगों को वारविक विश्वविद्यालय में रखा जाएगा जबकि मुख्य खेल गांव बर्मिंघम विश्वविद्यालय में होगा जहां 2800 लोगों को ठहराने की व्यवस्था होगी।
आयोजकों के बयान के अनुसार, ‘‘वैश्विक महामारी के असर की समीक्षा के बाद शहर के पैरी बार क्षेत्र में एक स्थान पर ही खेल गांव का निर्माण नहीं करने का फैसला किया गया जबकि खेलों के आयोजन में दो साल से कुछ कम का समय बचा है।’’
आयोजकों ने साथ ही दावा किया कि बर्मिंघम 2022 खेलों के लिए रहने के स्थान का तीन परिसर का मॉडल खेलों के 77 करोड़ 80 लाख पौंड के बजट में ही तैयार किया जाएगा। उन्होंने साथ ही जोर देते हुए कहा कि खेलों का आयोजन समय पर होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2020 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

