देश की खबरें | ओडिशा में बुधवार से तीन अस्पतालों में प्लाज्मा थेरेपी की शुरुआत होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा की सरकार ने भुवनेश्वर और कटक में तीन निर्दिष्ट कोविड-19 अस्पतालों में गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए प्लाज्मा थेरेपी शुरू करने का निर्णय किया है।

भुवनेश्वर, 14 जुलाई ओडिशा की सरकार ने भुवनेश्वर और कटक में तीन निर्दिष्ट कोविड-19 अस्पतालों में गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए प्लाज्मा थेरेपी शुरू करने का निर्णय किया है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। भुवनेश्वर के एसयूएम अस्पताल और केआईआईएमएस अस्पताल तथा कटक के अश्विनी अस्पताल में प्लाज्मा थेरेपी की शुरुआत की जाएगी।

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य मंत्रियों के साथ फेयरमॉन्ट होटल से सीएम आवास के लिए निकले : 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पी. के. महापात्र ने कहा कि राज्य में बुधवार से पहली बार प्लाज्मा थेरेपी के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को नोडल केंद्र के रूप में चुना गया है।

महापात्र ने कहा कि अन्य राज्यों में मृत्यु दर कम करने में प्लाज्मा थेरेपी मददगार रही है। बहरहाल, ओडिशा में मृत्यु दर एक फीसदी से कम है और वर्तमान में यह 0.50 फीसदी है।

यह भी पढ़े | HRD मंत्रालय ने ऑनलाइन क्लासेज के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, यहां देखें प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 वीं तक का टाइम टेबल.

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पांच जिलों--गंजाम, कटक, खुर्दा, जाजपुर और सुंदरगढ़ में ध्यान केंद्रित करें जहां कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

राज्य सरकार ने कहा कि राज्य के अस्पतालों में बिस्तरों की कमी नहीं है। कोविड-19 रोगियों के लिए 61,410 बिस्तर तैयार हैं, लेकिन अभी तक 426 बिस्तरों का ही इस्तेमाल हो पा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\