देश की खबरें | ओलंपिक दावेदारों के लिये योजना बनाना फौरी प्राथमिकता होगी : एसएफआई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर अभ्यास के लिये तरणताल खोले के सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए भारतीय तैराकी महासंघ ने गुरूवार को कहा कि इस समय प्राथमिकता ओलंपिक दावेदारों के लिये योजना बनाना होगी जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें ‘एक्सपोजर’ देना शामिल है ।

लॉकडाउन में रियायत के गृह मंत्रालय के ताजा निर्देशों में खिलाड़ियों के लिये 15 अक्टूबर से तरणताल खोले का फैसला किया गया है ।

यह भी पढ़े | Hathras Case: शिवसेना सांसद संजय राउत ने यूपी पुलिस पर बोला हमला, कहा-हाथरस जाते समय रास्ते में जिस तरह से राहुल गांधी के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई, वह ठीक नहीं.

एसएफआई महासचिव मोनल चोकशी ने कहा ,‘‘ पिछले कुछ महीने से किये जा रहे हमारे प्रयास सफल हुए । हम सभी बहुत खुश हैं ।इस समय प्राथमिकता ओलंपिक उम्मीदों के लिये रणनीति बनाना होगी । वे 19 तारीख को दुबई से लौट रहे हें ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम भारतीय खेल प्राधिकरण और टारगेट ओलंपिक पोडियम अधिकारियों से मिलकर पता करेंगे कि किसी केंद्र विशेष पर उन्हें अभ्यास करना है या वे अपने अपने केंद्रों पर अभ्यास कर सकते हैं ।’

यह भी पढ़े | Delhi Violence: दिल्ली हिंसा मामले में अदालत ने शरजील इमाम की न्यायिक हिरासत 22 अक्टूबर तक बढ़ाई.

स्वीमिंग पूल बंद होने के कारण भारतीय तैराकों को दुबईमें अभ्यास करना पड़ा । महासंघ् प्रमुख तैराकों के लिये अभ्यास और टूर्नामेंटों का कार्यक्रम तैयार कर रहा है । साइ को संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया भेज दी गई है और जल्दी ही खेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने की उम्मीद है ।

नवंबर में तैयारी के लिये एक शिविर भी आयोजित करने पर बात चल रही है । इसमें 18 से 20 तैराक भाग लेंगे ।

तैराक वीरधवल खाड़े ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा ,‘‘ मैं बहुत खुश हूं । मैने निहार अमीन सर से बात की । वह भी रोमांचित है । सारे तैराक काफी सकारात्मक हैं और उत्साह से भरपूर भी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ महाराष्ट्र में पूल 31 अक्टूबर तक बंद है जो निराशाजनक है । मै। चाहूंगा कि वे केंद्र सरकार के निर्देश का पालन करके प्रतिस्पर्धी तैराकों को अभ्यास की अनुमति दें ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)