एजेंसी न्यूज

Suez Canal में फंसे जहाज को समुद्र की ऊंची लहरों की मदद से निकालने की योजना

जापानी कंपनी शोइ किसेन केके का ‘द एवर गिवन’ जहाज स्वेज शहर के समीप मंगलवार को नहर में फंस गया था, जिससे यातायात बाधित हो गया। यह जलमार्ग वैश्विक परिवहन के लिए अहम है।

Suez Canal में फंसे जहाज को समुद्र की ऊंची लहरों की मदद से निकालने की योजना
स्वेज नहर की रुकावट से निपटने के लिए बनाए चार सूत्री योजना (Photo credit: Pixabay)

जापानी कंपनी (Japanese company) शोइ किसेन केके का ‘द एवर गिवन’ जहाज स्वेज शहर के समीप मंगलवार को नहर में फंस गया था, जिससे यातायात बाधित हो गया. यह जलमार्ग वैश्विक परिवहन के लिए अहम है. शोइ किसेन के अध्यक्ष युकीतो हिगाकी ने शुक्रवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब ऊंची लहरें उठनी शुरू होगी, तो नौकाओं और कर्मचारियों की मदद से जहाज को निकालने का प्रयास किया जाएगा. यह भी पढ़े: बांग्लादेश सांप्रदायिक सद्भाव का मजबूत उदाहरण है: मोदी

 उन्होंने कहा, ‘‘हम यातायात अवरुद्ध करने और बड़ी परेशानी खड़ी करने के लिए माफी मांगते हैं.’’

शोइ किसेन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कंपनी ने जहाज का भार कम करने के लिए उसके कंटेनरों को हटाने पर विचार किया है, लेकिन यह बहुत मुश्किल अभियान है.

कंपनी ने कहा कि अगर जहाज को बाहर निकालने की कोशिशें विफल हो जाती है तो वह इस विकल्प पर विचार कर सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2021 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).