जरुरी जानकारी | कृषि क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिये योजना तैयार करें: महाराषट्र मुख्यमंत्री

मुंबई, 31 अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे ने सोमवार को अधिकारियों को कृषि क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप और कंपनियों को प्रोत्साहित करने के वास्ते समयबद्ध योजना तैयार करने का निर्देश दिया।

एक सरकारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी देते हुये हा गया है कि ठाकरे ने कहा कि किसानों को केवल गारंटी ही नहीं यदि उनके फसल के उचित दाम मिलते हैं तो उन्हें फायदा होगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: भारतीय रेलवे में 35208 पदों पर वेकेंसी, 7वीं सीपीसी के तहत मिलेगी सैलरी.

मुख्यमंत्री ने दक्षिण मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास वर्षा में हुई बैठक में यह बातें कही।

ठाकरे ने प्रबंधन की पढ़ाई में कृषि संबंधी प्रबंधन की पढ़ाई पर जोर दिया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.

उन्होंने कहा कि फसल कटाई के बाद का प्रबंधन काफी महत्वपूर्ण है। इसके लिये उन्होंने गोदाम और शीत भंडारगृह जैसी मूलभूत सुविधाओं में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया।

वक्तव्य में कहा गया है कि राज्य में करीब 50,000 कृषि क्षेत्र से जुड़े स्टार्ट अप हैं। इसके साथ ही 3,064 कृषि उत्पादन कंपनियां और 78,000 किसान समूह हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)