नयी दिल्ली, चार जुलाई निर्माण कार्यों से जुड़ी और होटल चलाने वाली कंपनी पीकेएच वेंचर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को आवेदन के अंतिम दिन मंगलवार को 65 प्रतिशत अभिदान ही मिल पाया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कंपनी के आईपीओ के तहत की गई 2,56,32,000 शेयरों की पेशकश में से 1,67,24,300 शेयरों के लिये ही आवेदन आये हैं।
गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 1.67 गुना जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी में 99 प्रतिशत अभिदान मिले। पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में 11 प्रतिशत अभिदान ही मिला।
पांच रुपये अंकित मूल्य के 2,56,32,000 इक्विटी शेयर में से 1,82,58,400 शेयर ताजा निर्गम हैं जबकि 73,73,600 शेयर प्रवर्तक प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बिक्री पेशकश के लिये रखे हैं।
आईपीओ के लिये कीमत दायरा 140-148 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY