नयी दिल्ली, 20 जुलाई वालमार्ट समूह की डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे अपने मुख्यालय को सिंगापुर से भारत लाने की तैयारी में है। मामले से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
वहीं, फोनपे में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली फ्लिपकार्ट का अपने मुख्यालय को भारत लाने का इरादा नहीं है और यह सिंगापुर में बना रहेगा।
संपर्क करने पर ऑनलाइन भुगतान कंपनी फोनपे के एक प्रवक्ता ने भी मुख्यालय के भारत लाने की पुष्टि की है।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम अपनी पंजीकृत इकाई को सिंगापुर से भारत लाने की प्रक्रिया में है।’’
वहीं, इस संबंध में फ्लिपकार्ट का भेजे गए ई-मेल का ई-कॉमर्स कंपनी ने फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY