फाइजर का पहली तिमाही में लाभ 61 प्रतिशत बढ़कर 200 करोड़ रु हुआ
दवा कंपनी फाइजर लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि जून में समाप्त हुई तिमाही में उसने मुख्य रूप से मजबूत बिक्री के सहारे 60.63 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 199.91 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया.
नयी दिल्ली, 28 जुलाई : दवा कंपनी फाइजर (pfizer) लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि जून में समाप्त हुई तिमाही में उसने मुख्य रूप से मजबूत बिक्री के सहारे 60.63 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 199.91 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया.
फाइजर लिमिटेड ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 124.45 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. यह भी पढ़ें : मुंबई: 26 वर्षीय डॉक्टर तीन बार हुईं कोरोना पॉजिटिव, COVID-19 वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद दो बार आईं संक्रमण की चपेट में
अप्रैल-जून 2021 तिमाही में कंपनी ने परिचालन से 749.17 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया. एक साल पहले इसी अवधि में यह 514.89 करोड़ रुपये था. फाइजर लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 6,020.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए.
Tags
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर विधवा को दी बड़ी राहत; 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल
Covid-19: कोविड mRNA वैक्सीन कैसे दिल को पहुंचा सकता है नुकसान, स्टैनफोर्ड मेडिसिन अध्ययन में वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
\