जरुरी जानकारी | पीएफसी 20 स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं को 2.37 लाख करोड़ रुपये का कर्ज देगी

मुंबई, 21 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने 20 कंपनियों के साथ 2.37 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण समझौते किये हैं।

इन कंपनियों में अडाणी ग्रुप, ग्रीनको, रीन्यू पावर, कॉन्टिनम, अवाडा, जेबीएम ऑटो, राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी और मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य शामिल हैं।

इन समझौतों पर सौर, पवन, हरित हाइड्रोजन, बैटरी भंडारण और इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की कंपनियों के साथ-साथ हरित ऊर्जा उपकरण के विनिर्माताओं के साथ हस्ताक्षर किए गए थे।

कंपनी ने जी-20 समारोह में गोवा से जारी एक बयान में कहा कि पीएफसी स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अपतटीय पवन, पंप हाइड्रो स्टोरेज, सौर मॉड्यूल और बैटरी जैसी अन्य परियोजनाओं को वित्तपोषित करने पर विचार कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)