देश की खबरें | फ्रेंचाइजी गिरोह की जांच के लिये शीर्ष न्यायालय में याचिका दायर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर कथित ‘फ्रेंचाइजी गिरोह’ की कई एजेंसियों से जांच कराये जाने का अनुरोध किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह सितंबर उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर कथित ‘फ्रेंचाइजी गिरोह’ की कई एजेंसियों से जांच कराये जाने का अनुरोध किया गया है।

यह याचिका 38 लोगों ने दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ ‘वेस्टलैंड ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड’ ने ठगी की, जिसने फर्जी कंपनी हाइपर सुपरमार्केट, हाइपर मार्ट आदि बनाई थी।

यह भी पढ़े | COVID-19 Reinfection: बेंगलुरु में 27 वर्षीय महिला को एक महीने बाद फिर हुआ कोरोना, अस्पताल ने की पुष्टी.

याचिका में धन शोधन और इसके निदेशकों एवं लाभान्वितों द्वारा काला धन जमा करने सहित विभिन्न अपराधों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) या एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा कराये जाने का अनुरोध किया गया है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने तीन लाख रुपये की फ्रेंचाइजी फीस ली और कुछ खास रकम मिलने का आश्वासन दिया तथा 500 निवेशकों को आकर्षित किया।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी पर मुख्तार अब्बास नकवी का तीखा हमला, कहा- पप्पू के चोंचलों और परिवार के घोंसले में सिमटी हुई है कांग्रेस.

याचिका के मुताबिक कंपनी लॉकडाउन के दौरान भुगतान कर पाने में नाकाम रही और उसने मई में भेजे अपने ई-मेल में कहा कि वह समझौते में उल्लेखित एक विशेष प्रावधान को लागू कर रहा है, जो अनुबंध को पूरा करने से उसे राहत देता है।

याचिका में कहा गया है, ‘‘इससे व्यापक नुकसान हुआ क्योंकि एक सुनियोजित साजिश के तहत निदेशकों, साझेदारों और कर्मचारियों ने याचिकाकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी की तथा बेईमानी कर उन्हें उनकी गाढ़ी कमाई देने के लिये प्रेरित किया। ’’

गौरतलब है कि ‘फ्रेंचाइजी धोखाधड़ी’ के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, दर्जनों लोगों से कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\