जम्मू, 16 जनवरी जम्मू में शनिवार को एक व्यक्ति को शनिवार को दो लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। हमले के बाद पुलिस ने दोनों लोगों को रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के पालौरा चौक के समीप हैपी जामवाल को गोली मार दी गयी उन्हे उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
इस घटना के शीघ्र बाद हैपी जामवाल के परिवार के सदस्य अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जानीपुर थाने के बाहर प्रदर्शन करने लगे । उन्होंने आरोप लगाया कि जामवाल ने हमलावरों को पैसे देने से इनकार कर दिया था जिसकी वजह से उन पर किया गया।
अधिकारी के अनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक रिवॉल्वर बरामद किया।
इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने इस घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की ओर कहा कि ऐसी गतिविधियां बर्दाश्त की जाएंगी।
उन्होंने अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे पुलिस बल पर पूरा यकीन है और इस घटना के लिए जो जिम्मेदार हैं वे बच नहीं पायेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY