बठिंडा, 22 अक्टूबर पंजाब के बठिंडा जिले में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मार कर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | AAP नेता संजय सिंह ने योगी सरकार पर जातीय हिंसा का षड्यंत्र रचने का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की शिकायत.
उन्होंने बताया कि देविंदर गर्ग ने अपनी पत्नी मीना गर्ग, बेटे आरुष गर्ग (14) और बेटी मुस्कान (10) की पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी।
उन्होंने कहा कि इसके बाद देविंदर ने आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़े | CBSE ने डिजिटल दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए लॉन्च किया Facial Recognition System.
मृतक ने कई लोगों से भारी मात्रा में कर्ज लिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने कहा कि उन्हें मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने आठ-नौ लोगों का नाम लिखा था जो उसे कर्ज लौटाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY