एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बेटे की चाहत में व्यक्ति ने गर्भवती पत्नी का पेट काटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बदायूं में पांच बेटियों के एक पिता ने शनिवार शाम को कथित रूप से यह जानने के लिए अपनी गर्भवती पत्नी का पेट काट दिया कि वह इस बार लड़के को जन्म देगी, या नहीं।

देश की खबरें | बेटे की चाहत में व्यक्ति ने गर्भवती पत्नी का पेट काटा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बदायूं (उप्र), 19 सितंबर बदायूं में पांच बेटियों के एक पिता ने शनिवार शाम को कथित रूप से यह जानने के लिए अपनी गर्भवती पत्नी का पेट काट दिया कि वह इस बार लड़के को जन्म देगी, या नहीं।

पुलिस अधीक्षक (शहर) प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि यह घटना सिविल लाइन्स पुलिस थाना क्षेत्र के तहत नेकपुर इलाके में हुई। पन्नालाल नाम के व्यक्ति ने एक धारदार हथियार से अपनी पत्नी (करीब 35 वर्ष) का पेट काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़े | CSK ने मुंबई इंडियंस को पहले मैच में 5 विकेट से हराया: 19 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चौहान ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अपराध को अंजाम देने का कारण क्या था।

यह भी पढ़े | India’s First CRISPR COVID-19 Test: टाटा समूह ने पेश किया देश का पहला CRISPR कोविड-19 टेस्ट.

महिला को गंभीर स्थिति में बरेली अस्पताल ले जाया गया। महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि पन्नालाल बेटा चाहता था और उसने यह पता लगाने के लिए अपनी पत्नी का पेट काट दिया कि उसके गर्भ में लड़का है, या लड़की।

स्थानीय लोग महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में बरेली अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने कहा कि यह बताया जा रहा है कि महिला छह-सात महीने की गर्भवती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 12:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).