एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बहन के प्रेमी की हत्या के आरोप में व्यक्ति और उसका दोस्त गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र में बहन के प्रेमी की हत्या के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | बहन के प्रेमी की हत्या के आरोप में व्यक्ति और उसका दोस्त गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार सितंबर दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र में बहन के प्रेमी की हत्या के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों की पहचान शाहबाद डेयरी निवासी अरमान और रोहिणी के सेक्टर-16 निवासी उसके दोस्त करण सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामुला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी, 1 आतंकी ढेर.

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम चार बजकर 56 मिनट पर शाहबाद डेयरी पुलिस को प्रह्लादपुर के पास एक शव पड़ा होने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि पुलिस जब वहां पहुंची तो जल संयंत्र के सामने हरित क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला।

यह भी पढ़े | Teachers’ Day 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिक्षक दिवस के मौके पर वर्चुअल माध्यम से शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगे.

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) गौरव शर्मा ने कहा, ‘‘ व्यक्ति का गला किसी धारदार हथियार से कटा था और उसके पास से आईडी कार्ड भी बरामद नहीं हुआ। बाद में मृतक की पहचान 26 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ राज के रूप में हुई, जो शाहबाद डेयरी की जेजे कालोनी का निवासी था।’’

उन्होंने बताया कि शाहबाद डेयरी पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर अरमान तथा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान पता चला कि अरमान की बहन के साथ धर्मेंद्र के प्रेम संबंध थे और वह अपने दोस्तों से इसके बारे में बात किया करता था। अरमान को यह बात अच्छी नहीं लगी और उसने धर्मेंद्र को ऐसा करने से मना किया लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से मध्यम आकार की एक तलवार और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).