एजेंसी न्यूज

अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों ने चिकित्साकर्मियों, जरूरतमंदों को बांटे मास्क, भोजन

न्यूयार्क में, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सदस्यता के लिए दावेदारी जता रहे सूरज पटेल ने 10,000 डॉलर की लागत से स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य समुदायों को खाना मुहैया कराने के लिए एक कंपनी के साथ भागीदारी करने की घोषणा की है ।

अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों ने चिकित्साकर्मियों, जरूरतमंदों को बांटे मास्क, भोजन

वाशिंगटन, 28 अप्रैल अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने देश में कोरोना वायरस महामारी से निपटने की मुहिम में अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों को मुफ्त में भोजन, मास्क और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराए हैं। महामारी से देश में 56,000 लोगों की मौत हो चुकी है ।

न्यूयार्क में, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सदस्यता के लिए दावेदारी जता रहे सूरज पटेल ने 10,000 डॉलर की लागत से स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य समुदायों को खाना मुहैया कराने के लिए एक कंपनी के साथ भागीदारी करने की घोषणा की है ।

संक्रमण से लड़ रहे अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को मास्क, सैनेटाइजर, नाश्ता, बैग मुहैया कराने के भारतीय मूल के लोगों के प्रयासों में न्यूजर्सी में एडिसन टाउनशिप के मेयर थॉमस लांके भी जुड़ गए हैं ।

उत्तरी टेक्सास में ‘हिंदू टेक्संस’ संगठन ने 15,000 लोगों को भोजन मुहैया कराने के लिए मदद की पेशकश की ।

समुदाय के लोगों ने पार्कलैंड अस्पताल, यूटी साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर समेत कई अस्पतालों को भी भोजन मुहैया कराया है।

भारतीय मूल के लोग जरूरतमंद को लिटिल सीजन, सबवे, जेनगीज़ ग्रिल जैसे रेस्तरां से खाना मुहैया करा रहे हैं ।

इंडियानापोलिस में भारतवंशी नेता गुरिंदर सिंह खालसा ने स्वास्थ्यकर्मियों को मास्क मुहैया कराने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है ।

सिलिकॉन वैली में कई संस्थाओं ने विभिन्न अस्पतालों को 38,000 से ज्यादा पीपीई किट मुहैया कराए हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).