देश की खबरें | मुर्मू की जीत पर अरूणाचल में लोग मना रहे हैं जश्न

ईटानगर, 21 जुलाई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद बृहस्पतिवार शाम को आदिवासी बहुल अरूणाचल में जश्न शुरू हो गया।

उपमुख्यमंत्री चौवना मीन ने कहा कि राज्य के लोगों को इस गौरवशाली अवसर पर खुशियां मनाने में गर्व महसूस हो रहा है।

इसे ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि देश मुर्मू के योग्य मार्गदर्शन में प्रगति करेगा।

मीन ने कहा, ‘‘ मैं देश के इस शीर्षतम संवैधानिक पद के लिए एक आदिवासी महिला का चयन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को बधाई देता हूं तथा गठबंधन के सहयोगियों समेत सभी सांसदों/विधायकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।’’

राज्य की राजधानी ईटानगर के कई इलाके में मुर्मू की जीत का जश्न नजर आया। मीन ने कहा कि इस जीत पर राज्य के हर गांव में रैलियां निकाली जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)