एजेंसी न्यूज

भाजपा के झूठ के शासन का लोगों को अहसास हो गया: राम गोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि लोगों को भाजपा के झूठ के शासन का एहसास हो गया है.

भाजपा के झूठ के शासन का लोगों को अहसास हो गया: राम गोपाल यादव
Ram Gopal Yadav'

इटावा (उप्र), 14 जुलाई : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि लोगों को भाजपा के झूठ के शासन का एहसास हो गया है.

सपा के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर यादव ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "लोग भाजपा के झूठ के शासन को समझ रहे हैं. यही कारण है कि भाजपा उन 13 सीट में से केवल दो पर ही जीत हासिल कर सकी, जहां हाल ही में उपचुनाव हुए थे." पश्चिम बंगाल, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, तमिलनाडु पंजाब और मध्य प्रदेश समेत सात राज्यों के निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव हुए. यह भी पढ़ें : अमेठी में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, सिर पर चोट के निशान

उन्होंने कहा, "यह एक संकेत है कि भाजपा हरियाणा, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव हारने जा रही है." सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा प्रोफेसर यादव ने भी आरोप लगाया कि “अगर प्रशासन और अन्य तरीकों का इस्तेमाल कर बेईमानी नहीं की गई तो भाजपा किसी भी राज्य में चुनाव नहीं जीत पाएगी.”

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).