अमेठी में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, सिर पर चोट के निशान
पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रैक के किनारे मिले शव की पहचान फुर्सतगंज थाना क्षेत्र के पूरे राजा मजरे किशुनपुर केवई गांव निवासी मोनू (22) के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रैक के किनारे मिले शव की पहचान फुर्सतगंज थाना क्षेत्र के पूरे राजा मजरे किशुनपुर केवई गांव निवासी मोनू (22) के रूप में हुई है.
फुर्सतगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि अब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें : मणिपुर में घात लगाकर CRPF काफिले पर हमला, 1 जवान शहीद, 3 पुलिसकर्मी घायल
सिर पर चोट के निशान पाये जाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और परिवार की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आगे कार्यवाही की जायेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).